Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा का जायजा लिया:ईद ए मिलाद और रक्षाबंधन...

पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा का जायजा लिया:ईद ए मिलाद और रक्षाबंधन के मद्देनजर पैदल गश्त, लोगों को सुरक्षा का एहसास


आगामी ईद ए मिलाद बरावफ़ात और रक्षाबंधन त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निचलौल क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल रविन्द्र सिंह ने भारी पुलिस बल और चौकी शीतलापुर पुलिस के साथ देर शाम अमड़ी चौराहा पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। सीओ रविन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है और किसी भी परेशानी की सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पैदल और रात्रि गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हलचल है, वहीं नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ले रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular