#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परसरामपुर थाने में आगामी त्योहारों बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में हुई। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की भी अपेक्षा की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परसरामपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक:बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES












