HomeHealth & Fitnessकानपुर आरटीओ में क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 22 संदिग्ध दलाल हिरासत में

कानपुर आरटीओ में क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 22 संदिग्ध दलाल हिरासत में

कानपुर। आरटीओ कार्यालय में सोमवार दोपहर क्राइम ब्रांच की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। करीब 1:40 बजे भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आरटीओ कार्यालय और सारथी भवन को अपने घेरे में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर के दोनों गेट बंद करा दिए गए और आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

22 संदिग्ध दलालों से पूछताछ

कार्रवाई के दौरान करीब 22 संदिग्ध दलालों को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच में जुटी रहीं। पुलिस का मकसद आरटीओ परिसर में सक्रिय कथित दलाली नेटवर्क की तह तक पहुंचना बताया जा रहा है।

दोनों गेट बंद, परिसर में बढ़ाई निगरानी

भारी पुलिस बल के पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों प्रवेश द्वार बंद कर परिसर में आने-जाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी चर्चाओं का दौर चलता रहा।

ड्रोन से भी रखी गई नजर

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर पूरे परिसर की निगरानी की। टीम ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों पर नजर रखते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति कार्रवाई के दौरान छिपकर बाहर न निकल सके। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के चलते आरटीओ कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular