श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक स्थित नासिरगंज कस्बे में 11 रबी उल अव्वल के अवसर पर अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। आकर्षक रोशनी से सजी झांकियों के साथ यह जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात तक चलेगा। जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग पर लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई है। कस्बे के नागरिक और युवा बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जुलूस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है।
श्रावस्ती में 11 रबी उल अव्वल का जुलूस:नासिरगंज कस्बे में निकलीं झांकियां, पुलिस बल मुस्तैद
RELATED ARTICLES












