झुलनीपुर मार्ग से चंपा देवी महाविद्यालय रामचंद्रही को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का कायाकल्प कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से रामचंद्रही और लेदी के लोगों के लिए निचलौल से रामचंद्रही का आवागमन सुगम हो जाएगा। चंपा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक विजय नाथ मिश्र ने पूजन के बाद फीता काटकर इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामचंद्रही के लैंडलॉर्ड बलवंत कोठारी और जिला पंचायत सदस्य महेश भारती सहित करमहिया से लेकर रामचंद्रही तक के कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस कार्य को पूर्ण करने में जिला पंचायत सदस्य महेश भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज चौधरी का संरक्षण प्राप्त हुआ है। यह परियोजना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांव के हर कोने तक सड़क पहुंचाने की सोच को साकार करने का एक प्रयास है। सड़क निर्माण को लेकर करमहिया से रामचंद्रही तक के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
झुलनीपुर-चंपा देवी मार्ग का कायाकल्प शुरू:महाविद्यालय के प्रबंधक विजय नाथ मिश्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












