Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में विधानसभा 290 की मासिक बैठक:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने...

इकौना में विधानसभा 290 की मासिक बैठक:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित


श्रावस्ती जिले के कटरा बाजार में विधानसभा 290 की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बाजार बाईपास स्थित विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष चौधरी के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में देवीपाटन परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि राकेश पटेल ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत बूथ ही जीत की आधारशिला होता है। पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपनी सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments