Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)समाधान दिवस में 23 आवेदन मिले, एक का निस्तारण:हरैया सीओ, नायब तहसीलदार...

समाधान दिवस में 23 आवेदन मिले, एक का निस्तारण:हरैया सीओ, नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परसरामपुर थाने में शनिवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार हरैया ऋषभ सिंह और थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय की संयुक्त अध्यक्षता में मामलों का निस्तारण किया गया। इस समाधान दिवस में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 22 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि एक प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से जुड़ा था। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही एक प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। शेष प्राप्त आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments