#बस्ती_न्यूज
ग्राम पंचायत गोभिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बरुन पाण्डेय, एआरपी राहुल सिंह और एआरपी गिरजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कृपाल के नेतृत्व में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक रामेश्वर, अंजनी गुप्ता, बृजेश यादव, रविन्द्रराम तथा शिक्षामित्र राम जनक और पूनम सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा। इस वार्षिक उत्सव में ग्रामसभा के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोभिया प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव:ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












