HomeUncategorizedबस्ती - रूधौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन का किया चेकिंग

बस्ती – रूधौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन का किया चेकिंग

 

 

रुधौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रुदौली पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल को रोका, जिसमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था। वाहन चालक तेज और पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए सड़क पर चल रहा था, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी।

पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसके कागजातों की जांच की। जांच के दौरान वाहन में लगाए गए साइलेंसर को नियमों के विरुद्ध पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से साइलेंसर को हटवाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। साथ ही चालक को सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार के नियमों का उल्लंघन न करे।

रुदौली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments