श्रावस्ती जनपद के गिलौला बस स्टॉप पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में 11 अप्रैल को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के पंचम दिवस पर यह आयोजन हुआ, जिसमें अद्भुत झांकियां निकाली गईं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक श्री तुलसीदास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का अवतार अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पंडाल में भजन-कीर्तन हुए। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों पर श्रद्धालु शामिल हुए। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के बाद भक्तों ने झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान मायकाली गुप्ता और शिव शंकर गुप्ता हैं। उनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। कथा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि 14 अप्रैल को कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।
गिलौला में श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव:14 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












