Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:महराजगंज में FIR दर्ज नहीं होने...

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:महराजगंज में FIR दर्ज नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, जाम की चेतावनी


महराजगंज के चिउरहा में 11 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला गुलइचा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के कई दिन बीत जाने और महिला की मृत्यु के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा (FIR) दर्ज न किए जाने से परिजनों और नागरिकों में आक्रोश है। यह दुर्घटना 11 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 2:55 बजे चिउरहा मोहल्ले में सड़क के दक्षिण किनारे हुई थी। महराजगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (संख्या: UP56BE2195) ने सड़क किनारे पैदल चल रही गुलइचा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना मोहल्ले के ‘कोइले के रियाज’ के घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय महराजगंज ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतका के पोते अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वे अपनी दादी की तीमारदारी और इलाज में लगातार व्यस्त थे, जिस कारण वे 14 अगस्त को पुलिस को लिखित सूचना दे सके। हालांकि, इलाज के दौरान स्थिति में सुधार न होने के कारण गुलइचा देवी का निधन हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना और वाहन का नंबर साफ नजर आने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने से पीड़ित परिवार बेहद आहत है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को टाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ही आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो वे अस्पताल से शव मिलने के बाद सड़क पर रखकर चक्का जाम करेंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular