#बस्ती_न्यूज
बस्ती में गौर बभनान में घर में घुसकर मारपीट और एक युवती से अभद्र व्यवहार के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने की है। घटना 30 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे की बताई गई है। बुढ़ौवा निवासी श्रीराम ने न्यायालय में दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि गांव निवासी राम नरेश मौर्या, रामसुरेश मौर्या, विजय कुमार मौर्या, विपिन मौर्या, अमित मौर्या, पंकज मौर्या और रुधौली थाना क्षेत्र के गांधीरिया निवासी राजेश मौर्या लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए परिवार के लोग घर के अंदर भागे, तो आरोपी भी घर में घुस गए और वहां भी मारपीट की। याचिका में यह भी आरोप है कि इस दौरान एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। पीड़ित श्रीराम के अनुसार, उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने अब संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
घर में घुसकर मारपीट, युवती से अभद्र व्यवहार:न्यायालय के आदेश पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












