श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना बस अड्डा क्षेत्र के पास की है। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बस अड्डा क्षेत्र, इकौना निवासी सोनू पुत्र नान बाबू के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार को सोनू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में था बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद से सोनू मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में फंदे से लटकता मिला युवक का शव:विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से तनाव में था, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












