HomeHealth & Fitnessनगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,...

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य अधिकारियों व मेला कमेटी के सदस्यों के साथ आज महानगर क्षेत्र के महिला थाना से रोडवेज एवं अन्य जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था आदि की स्थिति को देखा गया।

इस मौके पर नगर आयुक्त द्वारा लोक निर्माण विभाग, जल निगम व निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए महानगर में जुलूस मार्गो का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि जहां-जहां गड्ढे हो, उनको तत्काल लेवल कराया जाए, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर ठीक कराये, स्वच्छता को बेहतर रखने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी व जलापूर्ति की व्यवस्था को दुरस्त रखने हेतु महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया।

जुलूस के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यों में लापरवाही न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य अभियंता आशीष कुमार त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular