Homeक्राइम (Crime)Gonda: गैंगस्टर एक्ट में वांछित सूरज सिंह गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने...

Gonda: गैंगस्टर एक्ट में वांछित सूरज सिंह गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने भेजा न्यायालय

Gonda: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया।

रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0-761/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में सूरज सिंह वांछित था। पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को उसे रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-02 से करीब 100 मीटर पूर्व रानी जोत जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

Also Read: वाराणसी: क्राइम ब्रांच बनकर लूटी थी 27 किलो चांदी, मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर नहीं, पैरों में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूरज सिंह पर मलखान सिंह के नेतृत्व में गठित संगठित गिरोह का सदस्य होने का आरोप है। गिरोह पर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से चोरी तथा मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने गिरोह के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी शीतल सिंह पुरवा, मौजा कोयली जंगल, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular