Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नासिरगंज में 6 रबी उल अव्वल पर जलसा:देर रात तक...

श्रावस्ती के नासिरगंज में 6 रबी उल अव्वल पर जलसा:देर रात तक चलेगा कार्यक्रम, अकीदतमंदों ने की शिरकत


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में गुरुवार को रबी उल अव्वल के सिलसिलेवार कार्यक्रमों के तहत एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 रबी उल अव्वल के अवसर पर रात 9 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहेगा। एक खूबसूरत पंडाल में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद हैं। स्टेज से नातख्वान और ओलमा-ए-किराम अपनी तकरीरें और नात-ए-पाक पेश कर रहे हैं। यह सिलसिला 1 रबी उल अव्वल से शुरू हुआ है और लगातार 10 रबी उल अव्वल तक चलेगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण 11 रबी उल अव्वल की रात और 12 रबी उल अव्वल को कस्बे में निकलने वाला मुख्य जुलूस होगा। जलसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का आना-जाना लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular