Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरगदहा में भारत-नेपाल सीमा पर दिखी दोस्ती की मिसाल:एसएसबी और नेपाल पुलिस...

बरगदहा में भारत-नेपाल सीमा पर दिखी दोस्ती की मिसाल:एसएसबी और नेपाल पुलिस ने किया साफ-सफाई, पौधे भी रोपे


भारत-नेपाल सीमा पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और मैत्री का संदेश दिया गया। सीमा स्तंभ संख्या 641 के पास 62वीं वाहिनी एसएसबी और नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘सीड्स ऑफ फ्रेंडशिप – मैत्री के बीज’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा क्षेत्र में साफ-सफाई की और पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। जवानों ने सीमा क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के इलाके को स्वच्छ बनाया और फिर पौधे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ भारत और नेपाल के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और मैत्री संबंधों को और मजबूत करना था। कार्यक्रम में 62वीं वाहिनी एसएसबी की ए कंपनी ककरदरी के इंस्पेक्टर मुकेश डबराल, महिला कांस्टेबल अंकिता सहित अन्य एसएसबी जवान उपस्थित रहे। नेपाल की ओर से इलाका प्रहरी कार्यालय भगवानपुर की टीम ने भाग लिया, जिसमें इंस्पेक्टर सुरेश कोइराला, एएसआई सेरेन्द्र खत्री, हेड कांस्टेबल नरेश दांगी, हेड कांस्टेबल जीवन कोहर, एएचसी गंगा चौधरी और कांस्टेबल सुशीला सोनार शामिल थीं। इस अवसर पर नरैनापुर वार्ड नंबर 5 के वार्ड अध्यक्ष कृष्णा चंद मौर्य और पत्रकार मोहित गुप्ता भी मौजूद थे। सीमा स्तंभ 641 के पास आयोजित यह संयुक्त कार्यक्रम दोनों सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाता है और भारत-नेपाल की दोस्ती, स्वच्छता तथा हरियाली का एक मजबूत संदेश देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular