#बस्ती_न्यूज
बस्ती की भानपुर तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी भानपुर को सौंपा गया। तहसील परिसर में जुटे लेखपाल धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कमलभान पाण्डेय ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपालों ने हिस्सा लिया और एंटी करप्शन कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई जरूरी है, लेकिन जांच और ट्रैप की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए। फर्जी ट्रैप कार्रवाई का लगाया आरोप तहसील अध्यक्ष कमलभान पाण्डेय और मंत्री बृजेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई लेखपालों के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा अनुचित तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में आपसी रंजिश के चलते लेखपालों के खिलाफ शिकायतें कराई जाती हैं और बाद में कार्रवाई होती है। संघ ने ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की। उत्कर्ष दीप मामले को बताया उदाहरण लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने अयोध्या की सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीप के मामले को अपनी मांगों का प्रमुख आधार बताया। उनका कहना है कि घटना से संबंधित CCTV फुटेज उपलब्ध है, जिसे निष्पक्ष जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देखा जा सकता है। संघ ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। झूठी शिकायत पर शिकायतकर्ता पर भी कार्रवाई मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र में संघ ने मांग की कि जांच के दौरान यदि किसी शिकायत को झूठा पाया जाता है तो संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। लेखपालों का कहना है कि इससे कर्मचारियों के खिलाफ रंजिशन की जाने वाली शिकायतों पर अंकुश लगेगा। ट्रैप कार्रवाई के लिए स्पष्ट नियम मांगे संघ ने एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाइयों को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। पदाधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिससे वास्तविक भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो और निर्दोष कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। SDM को सौंपा ज्ञापन धरना समाप्त होने के बाद लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी भानपुर को सौंपा। इसमें उत्कर्ष दीप प्रकरण की निष्पक्ष जांच समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इस दौरान मंटू शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शिवकुमार कमल, अरुण श्रीवास्तव सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के भानपुर में लेखपालों का धरना:एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में उठी आवाज, CM को भेजा 3 सूत्रीय मांगपत्र
RELATED ARTICLES












