Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी सेहत:महराजगंज में जिला अस्पताल में बढ़े बुखार,...

मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी सेहत:महराजगंज में जिला अस्पताल में बढ़े बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज


महराजगंज में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। दिन में गर्मी और उमस के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण वायरल और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसका सर्वाधिक प्रभाव बच्चों पर देखा जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे कई बच्चे तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित होकर अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह के बाद गंभीर रूप से बीमार बच्चों और अन्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी में भी काफी भीड़ देखी जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर. रमन ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। तापमान में अचानक बदलाव और वातावरण में नमी वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ा देती है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों में बुखार, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डॉ. रमन ने अभिभावकों से बच्चों को साफ पानी पिलाने, ताजा एवं पौष्टिक भोजन देने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने बच्चों को बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से दूर रखने की भी सलाह दी। चिकित्सकों का मानना है कि मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतकर मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular