HomeUncategorizedजमीन पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई न्याय की गुहार

जमीन पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

तहसील जमुनहा के दामोदरा में गाटा संख्या 359 पर जबरन निर्माण का आरोप

 

श्रावस्ती:। तहसील जमुनहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दामोदरा में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 359 की जमीन से कथित कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा लिया है। विरोध करने पर दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित न्याय के लिए कई बार तहसील के चक्कर लगा चुका है और पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी, लेकिन टीम मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 359 खाध गड्ढा के रूप में दर्ज है। इस खाद गड्ढे की जमीन पर विपक्षी द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।तहसीलदार के आदेश के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी और जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे

बॉक्स:

*स्थान:* मजरा दामोदरा, ग्राम पंचायत कुंडा, तहसील जमुनहा

*विवादित गाटा:* 359 – खाद गड्ढा

*मांग:* अवैध कब्जा हटवाकर कार्रवाई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular