Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोहट में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:टीवी चालू करते समय हुआ...

सोहट में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:टीवी चालू करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम को भेजा


कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट गांव में गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति की टीवी चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। 55 वर्षीय ओमप्रकाश को बिजली के बोर्ड में उतरे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश अपने घर में टीवी चालू करने गए थे। जैसे ही उन्होंने बिजली बोर्ड का स्विच ऑन किया, वे उसमें आ रहे तेज करंट की चपेट में आ गए और उससे चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बोर्ड से अलग किया और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले गए। सीएचसी निचलौल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस सीएचसी निचलौल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोठीभार के एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular