#बस्ती_न्यूज
माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान मिला करीब एक लाख रुपये कीमत का आईफोन बस्ती के एक कारोबारी ने उसके असली मालिक को खोजकर वापस लौटा दिया। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के बरहटा निवासी पंकज सोनी की ईमानदारी की अब क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने फोन के मालिक का पता लगाकर खुद संपर्क किया और उन्हें कप्तानगंज बुलाकर मोबाइल सौंप दिया। पत्नी के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे बरहटा निवासी पंकज सोनी अरुण ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के दौरान मंदिर के पास उन्हें एक आईफोन पड़ा मिला। उस समय फोन बंद था, इसलिए तत्काल उसके मालिक से संपर्क नहीं हो सका। घर लाकर शुरू की मालिक की तलाश पंकज सोनी फोन को अपने साथ कप्तानगंज स्थित घर ले आए। इसके बाद उन्होंने दूसरे मोबाइल में सिम लगाकर फोन के मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद संपर्क स्थापित हुआ तो पता चला कि मोबाइल गौरव का है और वह मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। खुद भेजी लोकेशन, कप्तानगंज बुलाया फोन मिलने की जानकारी पंकज ने गौरव को दी। उन्होंने गौरव को अपनी लोकेशन भी भेजी और मोबाइल लेने के लिए कप्तानगंज बुलाया। गौरव जब वहां पहुंचे तो पंकज सोनी ने बिना किसी लालच के उनका आईफोन उन्हें सुरक्षित वापस कर दिया। ‘मान लिया था फोन अब कभी नहीं मिलेगा’ अपना महंगा फोन वापस मिलने पर गौरव बेहद खुश हुए। उन्होंने पंकज सोनी का आभार जताते हुए कहा कि फोन खोने के बाद उन्हें लगा था कि अब वह शायद कभी वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंकज ने खुद संपर्क कर उन्हें बुलाया और उनकी अमानत लौटा दी। ईमानदारी की मिसाल बनी पहल पंकज सोनी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि करीब एक लाख रुपये कीमत का फोन मिलने के बाद उसे अपने पास रखने के बजाय असली मालिक तक पहुंचाना उनकी ईमानदारी और नेकनीयती को दर्शाता है। ‘ऐसे लोगों से समाज को मिलती है प्रेरणा’ स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में जब छोटी-बड़ी चीजों को लेकर लोग स्वार्थी हो जाते हैं, ऐसे में पंकज सोनी ने अपनी जिम्मेदारी निभाकर समाज के सामने उदाहरण पेश किया है। उनकी इस ईमानदारी से न सिर्फ गौरव को उनकी अमानत वापस मिली, बल्कि दूसरे लोगों को भी ईमानदारी और मानवता का संदेश मिला है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
माता वैष्णो देवी के दरबार में मिला आईफोन:बस्ती के युवक को खोजकर लौटाया: खुद फोन कर बुलाया, बोले- किसी की अमानत रखना ठीक नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












