Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भकला नाले के पुल की विंग वॉल में दरार:दो माह पहले पुल...

भकला नाले के पुल की विंग वॉल में दरार:दो माह पहले पुल हुई थी मरम्मर, ग्रामीणों को हादसे का डर


श्रावस्ती के जमुनहा में राप्ती नदी के सहायक भकला नाले पर बने पुल की विंग वॉल में बड़ी दरार आ गई है। यह पुल लगभग दो महीने पहले ही बनाया गया था। दीवार में गैप और धंसने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। यह पुल आधा दर्जन से अधिक गांवों को नासिरगंज कस्बे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस पर दिनभर ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। विंग वॉल में दरार आने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी वसीम, अब्दुल समद, राजू, मनोज और सिराज ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने पर भकला नाले में अक्सर बाढ़ आ जाती है। तेज बहाव के कारण पुल के किनारे कटाव बढ़ने की आशंका है, जिससे विंग वॉल को और अधिक क्षति पहुंच सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण के दो महीने के भीतर दीवार में दरार आने को गंभीर बताया है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल तकनीकी जांच कराने, विंग वॉल की मरम्मत करने और पुल की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular