Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नहर सड़क पर झाड़ियों से खतरा:रुधौली में हादसे की आशंका, स्थानीय...

सरयू नहर सड़क पर झाड़ियों से खतरा:रुधौली में हादसे की आशंका, स्थानीय लोगों ने सफाई मांगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली तहसील क्षेत्र में सरयू नहर खंड चार की सड़क पर घनी झाड़ियों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बस्ती-बांसी मार्ग स्थित कोहरा पुल से मैंनी, आमा, कडजहना और भितेहरा मार्गों को जोड़ने वाली यह सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब ढंग से उगी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर विभाग द्वारा लंबे समय से इन झाड़ियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है, जिससे यह मार्ग दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। विशेषकर रात के समय, कम दृश्यता के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सरयू नहर में इस समय पानी का जलस्तर काफी अधिक है, जिससे अनियंत्रित वाहन के नहर में गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित नहर विभाग के अधिकारियों से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की सफाई कराने, आवागमन को सुरक्षित बनाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का मानना है कि विभाग की त्वरित कार्रवाई हजारों राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular