महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग ने एक थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर कथित तौर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने का आरोप है। पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया। यह घटना सोमवार देर शाम की है, जब आव्रजन अधिकारी भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला ने अपना पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत किया। उसकी भाषा और बोलचाल पर अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त और निवास थाईलैंड बताया। जांच के दौरान उसके पास से कथित रूप से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए, जिसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला कई बार भारत आ चुकी है और नेपाल के रास्ते वृंदावन व मथुरा भी गई है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड में उसका कपड़ों का कारोबार है। सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर थाई महिला गिरफ्तार:फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने का आरोप, पुलिस को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












