Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में 8 वर्षीय बच्चा 3 घंटे में सकुशल बरामद:पुलिस ने रेलवे...

बृजमनगंज में 8 वर्षीय बच्चा 3 घंटे में सकुशल बरामद:पुलिस ने रेलवे स्टेशन से परिजनों को सौंपा, घर से नाराज होकर गया था


महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकले 8 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को रेलवे स्टेशन बृजमनगंज से ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आरती देवी निवासी पृथ्वीपालगंज टोला गोपुलचौत ने थाने में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका 8 वर्षीय बेटा दुर्गेश घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लगभग तीन घंटे बाद, यानी 19 अगस्त 2026 की रात 2:30 बजे, दुर्गेश को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बच्चे की बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के साथ उप निरीक्षक राज पासवान, दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव, कांस्टेबल संदीप गौतम, हृदय राम, अनूप यादव और जाकिर अहमद शामिल रहे। थानाध्यक्ष मिश्रा ने परिजनों से अपील की है कि वे घर के बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular