Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज नहर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव:एक दिन पहले ससुराल...

महराजगंज नहर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव:एक दिन पहले ससुराल में किया था विवाद


महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पंडित के बाहर नहर में बुधवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी अमरजीत पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम-112 के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। जांच में पता चला कि मृतक अमरजीत की ससुराल रायपुर पंडित गांव में ही है। मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति शराब के आदी थे और शराब पीकर अक्सर विवाद करते थे। पारिवारिक विवाद के कारण वह लगभग एक माह पहले अपने मायके रायपुर पंडित आ गई थी। पत्नी के बयान के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे अमरजीत शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। परिजनों और ग्रामीणों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया था। इसके अगले दिन गांव के बाहर नहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इसी बीच, शव मिलने से कुछ समय पहले नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल मिली थी। पुरंदरपुर पुलिस उसे अपने कब्जे में लेकर गई थी। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि यह मोटरसाइकिल मृतक अमरजीत की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular