Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बने:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बने:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत के हड़िया चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे साउघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार गौतम जी और साउघाट प्रथम के जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा नेता हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बस्ती में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यह कार्यक्रम साऊघाट के हड़िया चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड साऊघाट के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार गौतम (साऊघाट) और साऊघाट प्रथम के जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-भांगड़ा के साथ एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई वितरित की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular