इकौना (श्रावस्ती) में सोमवार को अधिवक्ताओं ने मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई। तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राज पांडेय ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ असुरक्षित महसूस कर रहा है। संघ के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस बल की स्थायी तैनाती की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में विरोध जताया। बाद में, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम पियूष जायसवाल को सौंपा। इस ज्ञापन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। इस दौरान सत्यप्रकाश मिश्रा, रामकुमार शुक्ल, पवन कुमार मिश्रा, श्रीधर द्विवेदी, संजय सिंह, सुधीर शुक्ल, पंकज सैनी, दूधनाथ यादव, विजय पांडेय, विष्णु कुमार गुप्ता, ए.के. सिंह और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इकौना में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:अधिवक्ता हत्या के विरोध में इकौना में धरना, कार्य का बहिष्कार किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












