Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पूर्व कृषि मंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई:रुधौली में श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों...

पूर्व कृषि मंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई:रुधौली में श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों को याद किया गया

#बस्ती_न्यूज

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट कृषि मंत्री दिवाकर विक्रम सिंह की 18वीं पुण्यतिथि रुधौली के अठदमा स्थित उनके आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों से विभिन्न दलों के विधायक, पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व कृषि मंत्री दिवाकर विक्रम सिंह ‘बच्चा साहब’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पांडेय ने कहा कि ठाकुर परिवार में जन्म लेने के बावजूद बच्चा साहब शाकाहारी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।पांडेय ने बच्चा साहब की उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि रुधौली-खेसरहा क्षेत्र में रुधौली तहसील का गठन, बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री की स्थापना, किसान उत्पादन उपमंडी, राजकीय महाविद्यालय, रामेन्द्र विक्रम कृषि इंटर कॉलेज और लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज जैसे संस्थान आज भी उनकी देन हैं। इन संस्थानों के माध्यम से लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। इस अवसर पर सांसद राम प्रसाद चौधरी, संतकबीर सांसद पप्पू निषाद, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बांसी राजा जयप्रताप सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व मंत्री श्री राम चौहान, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, इरफान मलिक और राजू पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने दिवाकर विक्रम सिंह के चरित्र, आदर्शों और जनता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। अतिथियों ने इस नेक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनके नाती पुष्करादित्य सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments