HomeHealth & Fitnessबिजुआ के मालपुर गांव में भीषण अग्निकांड,आठ छप्पर जलकर राख।

बिजुआ के मालपुर गांव में भीषण अग्निकांड,आठ छप्पर जलकर राख।

पड़रियातुला-खीरी,23 मई(तरूणमित्र)। मालपुर गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आठ छप्पर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि आग रामविलास पुत्र कंधई के घर से भड़की और तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत समस्त घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
अग्निकांड से रामविलास का परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द राहत सहायता मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments