Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती: इटौंजा से कांवड़ यात्री पृथ्वीनाथ मंदिर रवाना:'हर हर बम बम' के...

श्रावस्ती: इटौंजा से कांवड़ यात्री पृथ्वीनाथ मंदिर रवाना:’हर हर बम बम’ के जयकारों के साथ शुरू हुई यात्रा


श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड स्थित इटौंजा गांव से कांवड़ यात्रियों का एक जत्था प्राचीन पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था ‘हर हर भोले’ और ‘बम बम’ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पर निकला। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि एशिया के प्राचीन पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस जत्थे में बच्चे, युवा और युवतियां शामिल हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं, जबकि कुछ ई-रिक्शा से रवाना हुए हैं। यात्रियों ने बताया कि वे सदियों से चली आ रही इस धार्मिक मान्यता को पूरा करने के लिए यह यात्रा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पैदल चलने से थकान महसूस नहीं होती और वे पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments