नगर पंचायत घुघली के श्रीराम मैरेज हॉल में समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों, सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विधानसभा 318 महराजगंज सदर के भावी प्रत्याशी वरुण कुमार, अभय प्रताप यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष तसौवर हुसैन, हैदर अली, इरफान अली, महेंद्र प्रसाद, अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूबा अंसारी, लालसाह प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार, शिव शंकर यादव, विजय यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली और विवेक कुशवाहा शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जनेश्वर मिश्र जयंती मनाई गई:घुघली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












