बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को श्यामदेउरवा कस्बे में अभियान चलाकर बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान कुल 42 कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें से 10 विच्छेदित किए गए। यह अभियान बिजली विभाग के एसडीओ मयंक अग्रवाल के नेतृत्व और अवर अभियंता मेराज अहमद की देखरेख में चलाया गया। टीम ने विशेष रूप से श्यामदेउरवा चौराहे पर दुकानदारों के बिजली कनेक्शनों की पड़ताल की। जांच के दौरान कुल 42 कनेक्शनों की पड़ताल की गई। इनमें से 10 कनेक्शन काट दिए गए, जबकि चार उपभोक्ताओं ने 32 हजार रुपये मौके पर ही बकाया बिल का भुगतान कर दिया। अभियान में अवर अभियंता मेराज अहमद के साथ लाइनमैन चंद्रेश यादव, नुरआलम, अजय प्रताप सिंह, कुलदीप और अंकित सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बिजली विभाग ने काटे बकायेदारों के कनेक्शन:श्यामदेउरवा कस्बे में चला अभियान, 10 कनेक्शन विच्छेदित
RELATED ARTICLES












