#बस्ती_न्यूज
बस्ती रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पूर्वी छोर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है और शव दो हिस्सों में बंटा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। सुबह प्लेटफॉर्म पर मिला दो हिस्सों में बंटा शव बुधवार सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पूर्वी छोर पर लोगों ने एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। जीआरपी ने संभाला मोर्चा, शुरू हुई जांच घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी बस्ती की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा शव जीआरपी थानाध्यक्ष बांके लाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत होती है। उसके पास ऐसा कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसलिए शव को 72 घंटे तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन पहचान कर सकें। शरीर पर बने टैटू बने पहचान का आधार पुलिस के अनुसार, मृतक ने गहरे हरे रंग का लोअर और रंग-बिरंगी धारीदार टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी के अक्षरों में ‘MP’ और उसके नीचे हिंदी में ‘सीतल अन्नया’ गुदा हुआ मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि यह पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है। सोशल मीडिया और थानों की ली जा रही मदद अज्ञात शव की पहचान के लिए जीआरपी ने सोशल मीडिया, इंटरनेट और आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों को मृतक का विवरण और फोटो भेजा है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके। पहचान के बाद आगे होगी कानूनी कार्रवाई जीआरपी थानाध्यक्ष बांके लाल ने बताया कि प्राप्त मेमो के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी इस हुलिए से मेल खाती हो, तो तत्काल जीआरपी बस्ती से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंपने और आगे की कार्रवाई नियमानुसार पूरी की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती स्टेशन पर मिली लाश से सनसनी:प्लेटफॉर्म के पास दो टुकड़ों में मिला शव, पहचान के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












