#बस्ती_न्यूज
नगर बाजार से कप्तानगंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे हजारों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और राहगीर प्रतिदिन जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। इसी बदहाली के विरोध में स्थानीय निवासी मनोज यादव ने सड़क के गड्ढों में पौधे रोपकर अनोखा प्रदर्शन किया। मनोज यादव ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। यह मार्ग नगर और कप्तानगंज के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण यात्रा करते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जलजमाव दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन गया है और बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विजय कुमार उर्फ दिग्विजय, शुभम गोंड, कृष्णा कुमार, जनार्दन यादव, सुनील, मोनू सोनकर, विकास सोनकर और राहुल गोंड सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर-कप्तानगंज मार्ग जर्जर, गड्ढों में भरा पानी:मनोज यादव ने पौधे रोपकर किया विरोध प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












