श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद वांछित आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 3 अगस्त की है। चमरपुरवा निवासी एक महिला ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को पिकअप वाहन में बैठाकर गांव से करीब 500 मीटर दूर एक बाग में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आदर्श इंटर कॉलेज, जमुनहा के पास से बेलरी निवासी हंसराम उर्फ हसनू और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है और पुलिस शेष तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
नाबालिग से गैंगरेप में 3 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा, बाग में ले जाकर वारदात का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












