महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर खाद की अवैध आवाजाही रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक लावारिस पुरानी साइकिल बरामद की है। बरामद सामग्री को आवश्यक कार्रवाई के बाद नौतनवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल आशुतोष कुमार और कांस्टेबल शैलेश सिंह की टीम अभियान के दौरान गश्त पर थी। इसी दौरान 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक पुरानी साइकिल लावारिस अवस्था में मिली। कस्टम विभाग को भेजा गया बरामद माल पुलिस ने बरामद खाद और साइकिल को थाने लाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए पूरा मामला नौतनवा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया। सीमा क्षेत्र में अभियान जारी थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध आवाजाही रोकने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और बरामदगी से संबंधित मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीमा क्षेत्र में 10 बोरी यूरिया खाद बरामद:महराजगंज में पुलिस ने कस्टम विभाग को सौंपा मामला, अग्रिम कार्रवाई जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












