श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पेटहारिया पुल के पास हुआ, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलरिया निवासी श्याम मनोहर (40) पुत्र राम पदारथ दवा लेने के लिए इकौना आए थे। लौटते समय वह पेटहारिया पुल के पास लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके थे। जब श्याम मनोहर सड़क पार कर रहे थे, तभी कटरा की ओर से इकौना की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल श्याम मनोहर को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:पेटहारिया पुल के पास हुआ हादसा, चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












