HomeHealth & Fitnessएमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिवस,कष्ट हरण धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के...

एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिवस,कष्ट हरण धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

औरंगाबाद-खीरी,06 अगस्त(तरुणमित्र)। प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री अनूप गुप्ता जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर कस्बे के प्रसिद्ध श्री कष्ट हरण धाम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन, एवं केक काटकर जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ से आदरणीय श्री अनूप गुप्ता जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा निरंतर जनसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।
 
कार्यक्रम के संयोजक प्रभात गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)ने कहा कि आदरणीय श्री अनूप गुप्ता जी का सेवाभाव, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाजहित एवं राष्ट्रहित के अनेक कार्य निरंतर संपन्न हो रहे हैं।
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित मिश्रा, रामनिवास वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, प्रशान्त शर्मा, नीतीश गुप्ता, रवि गुप्ता, रितेश गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, मयंक मिश्रा, आशीष शर्मा एवं अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संयोजक प्रभात गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता ही इस आयोजन की सफलता का आधार रही।
 
अंत में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि वे आदरणीय श्री अनूप गुप्ता जी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं समाज और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments