HomeHealth & Fitnessजनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय निषाद

जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय निषाद

लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में लखनऊ मंडल के पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डॉ.संजय कुमार निषाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव संगठन की एकजुटता ,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास का चुनाव होगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को मछुआ समाज के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और वंचित, शोषित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रही है। प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने की आवश्यकता है। डॉ. निषाद ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाए, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़े तथा बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक संरचना को पूर्ण रूप से सुदृढ़ करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments