HomeHealth & Fitness विश्वविद्यालयों में रोज दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ

 विश्वविद्यालयों में रोज दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ

लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों  एवं महा विघालयों में छात्रों को रोज नशा मुक्ति की दो मिनट की शपथ दिलाने का निर्णय याुक्रवार को कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों की बैठक में लिया गया। साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। 
विधानभवन में आयोजित इस बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यदि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जाए तो प्रदेश और देश का भविष्य और सशक्त होगा। सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस की शुरूआत से पूर्व विद्यार्थियों को दो मिनट की नशामुक्ति शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही ‘रन फॉर नशामुक्ति’, मैराथन, पथ संचलन, भाषण, निबंध, चित्रकला, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक जैसी जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह में एक बार अपने पीरियड के अंतिम दस मिनट नशामुक्ति विषय पर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, वॉल पेंटिंग और सोशल मीडिया का उपयोग तथा विद्यार्थियों को ‘माय भारत’ पोर्टल से जोड़ा जाएगा। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रदेश को पांच जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम पी अग्रवाल , विधायक उमेश द्विवेदी, बाबूलाल तिवारी, मानवेन्द्र सिंह, चंद्र शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अरुण पाठक एवं हरि सिंह ढिल्लो,  अवनीश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments