HomeHealth & Fitnessनिक्षय मित्र प्रदीप ने 25 टीबी रोगियों को लिया गोद

निक्षय मित्र प्रदीप ने 25 टीबी रोगियों को लिया गोद

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम ,एनटीईपी के तहत शुक्रवार को टूड़ियागंज टीबी यूनिट के टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी. सिंह के निर्देशन तथा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा सिंह के सहयोग से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केजीएमयू के नर्सिंग अधीक्षक, टीबी चैंपियन एवं निक्षय मित्र प्रदीप गंगवार ने 25 टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली प्रदान की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके. सिंघल ने कहा, टीबी के उपचार में दवाओं का नियमित सेवन करने के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण है। निक्षय मित्रों द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान करना टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक भागीदारी का सराहनीय उदाहरण है। मैं जनपद के अन्य लोगों से भी अपील करता हूं कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और टीबी रोगियों के उपचार एवं पोषण में सहयोग करें। सीएचसी टूड़ियागंज के अधीक्षक डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है और इसके संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरतना महत्वपूर्ण है।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments