HomeHealth & Fitnessरजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

मोहनलालगंज ,लखनऊ। लखनऊ के सदर उपनिबंधक कार्यालयो में मोहनलालगंज क्षेत्र के बैनामों के पंजीकरण के आदेश के विरोध में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। मांगों पर कोई निर्णय न होने से नाराज अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
 
हड़ताल के चलते रजिस्ट्री, वादों की सुनवाई समेत तहसील से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित रहे और फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री रामलखन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्टांप मंत्री से मिलकर आदेश निरस्त करने की मांग कर चुका है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस निर्णय न होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश बरकरार है।अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
 
वहीं लगातार तीसरे दिन हड़ताल रहने से तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश प्रशासनिक व न्यायिक कार्य ठप रहे।  इस अवसर पर एडवोकेट उमेश तिवारी, रामसेवक धीमान, रमेश कुमार यादव, प्रधान जितेंद्र कुमार जीतू , अनुपम यादव, एडवोकेट मोहम्मद सिराज,  महेंद्र यादव, दीपक यादव समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे l
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments