Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती हाईवे पर हादसा, पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत:बाइक ने मारी...

बस्ती हाईवे पर हादसा, पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत:बाइक ने मारी टक्कर; सुबह घर से छावनी जा रहे राहुल पाठक की गई जान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में अयोध्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। छावनी थाना क्षेत्र के नलहीपुर के पास बस्ती की ओर से आ रही बाइक ने पैदल जा रहे राहुल पाठक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह घर से पैदल निकले थे राहुल मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी राहुल पाठक (40) पुत्र चंद्रभान पाठक के रूप में हुई है। बताया गया कि राहुल रविवार सुबह करीब 6 बजे घर से छावनी जाने के लिए पैदल निकले थे। नलहीपुर के पास पहुंचते ही बस्ती की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर छावनी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। CHC में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने घायल राहुल पाठक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और बाइक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments