Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के गड्ढे में पलटी:ईटहिया मंदिर से लौटते...

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के गड्ढे में पलटी:ईटहिया मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, एक महिला बेहोश


महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में ईटहिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। घटना पड़री कला गांव के पास हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव के निवासी थे। वे सोमवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित ईटहिया शिव मंदिर में दर्शन और मेले में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौटते समय पड़री कला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय परमेश्वरी उर्फ रागिनी बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, किसी अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर स्थिति सामान्य है और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments