महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र में सोनियां बरवां-देऊरवां मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। यह पीडब्ल्यूडी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। आए दिन मोटरसाइकिल और साइकिल सवार कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे उन्हें चोटें आ रही हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनके प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे आवागमन जान जोखिम में डालकर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में अवधेश पांडे, दीनानाथ शर्मा, विनोद गुप्ता, आकाश विश्वकर्मा, सलमान, अनूप विश्वकर्मा, रामनिवास यादव, चंद्रशेखर, अभिषेक कुमार, नरेश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सड़क खराब होने से ग्रामीण परेशान:कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे राहगीर, मंत्री से शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












