Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हुसैनिया इमामबाड़े में अलविदाई मजलिस का आयोजन:इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों...

हुसैनिया इमामबाड़े में अलविदाई मजलिस का आयोजन:इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को नम आँखों से याद किया गया


श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में सोमवार, 26 सफर को अलविदाई मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने शहादत-ए-इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को नम आँखों से याद किया। पारंपरिक 26 सफर की इस अलविदाई मजलिस की शुरुआत पुरदर्द सोज़ख्वानी और नौहाख्वानी से हुई। इसके बाद, स्थानीय अकीदतमंदों और वक्ताओं ने कर्बला के ऐतिहासिक वाकयात, हज़रत इमाम हुसैन की महान कुर्बानी और हक-इंसाफ के पैगाम को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। मजलिस के दौरान जब अहले-हरम के रुखसत होने और अज़ादारी के अलविदा होने का जिक्र किया गया, तो पूरा इमामबाड़ा ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। नम आँखों के साथ अकीदतमंदों ने मातम कर अपनी अकीदत का इजहार किया। मजलिस के समापन पर देश में अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इसके पश्चात, तबारुक का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments