Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी जवानों, छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा:'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा...

एसएसबी जवानों, छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा:’वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत


22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और पीएमएस इंटर कॉलेज हनुमानगढ़िया के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भगवानपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित की गई थी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बीओपी भगवानपुर के इंस्पेक्टर विकास कुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। यह यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर हनुमानगढ़िया चौराहा और भगवानपुर एसएसबी रोड से गुजरी, जिसके बाद यह पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में छात्र-छात्राओं और एसएसबी जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। जवानों और विद्यार्थियों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी के साथ शिक्षक गजेंद्र नाथ शुक्ला, योगी नाथ मिश्रा, बुद्धेश सैनी, अनूप पांडेय, संजय मिश्रा, अन्य छात्र-छात्राएं और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments