#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत पैडा गांव के पैडा धाम आश्रम से शिव भक्तों का एक समूह अयोध्या के लिए रवाना हुआ। ये भक्त सावन माह में पवित्र जल लेने के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। आश्रम से रवाना होते समय सभी शिव भक्त नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। पैडा धाम आश्रम के गोविंद दास जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया। राज दीपक, प्रिंस, अवनीश, विवेक और महेंद्र ने बताया कि ये कांवरिया अयोध्या से पवित्र जल लेकर जप करते हुए पदयात्रा करेंगे। उनकी यात्रा का समापन बेस भदेश्वर नाथ मंदिर पर होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैडा धाम आश्रम से कांवरिया रवाना:शिव भक्त अयोध्या से पवित्र जल लेने निकले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












